कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दयानंद विहार में बुधवार रात 8:30 बजे चलती गाड़ी में आग लग गई। कार सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कार की आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।