प्रतापगढ़: रेलवे क्रॉसिंग से जानलेवा हमले के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त रोहित मिश्रा उर्फ बाबा को रविवार दोपहर 12.30 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जनवरी 2026 में बलीपुर में लोहे की रॉड और ब्लेड से जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।