चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 84 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट काइगर कार को भी जब्त किया। नाकाबंदी के दौरान वाहन की तलाशी में डोड चुरा मिला ।