हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने रौशनाबाद स्थित शनि मंदिर के पास से चोरी करने के उपकरणों के साथ 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 2 व्यक्तियों को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रौशनाबाद स्थित शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। सिडकुल पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी करने में काम आने वाले उपकरण बरामद किए हैं। इनमे से एक आरोपी अर्जुन राणा के खिलाफ सिडकुल थाने में 4 मुकदमे दर्ज हैं।