हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कडच्छ से ₹3250 और सट्टा पर्ची के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कडच्छ में सट्टा खिलवाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी शुभम को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में सट्टा खिलवाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी शुभम के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।