हरिद्वार: AHTU ने रुद्रपुर से लापता हुए दो बच्चों को हर की पौड़ी से सकुशल किया बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द
हरिद्वार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दो बच्चों को हर की पौड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। दो महीने पहले दोनों बच्चे उत्तराखंड के रुद्रपुर से भाग कर हरिद्वार पहुंचे थे और लावारिस अवस्था में इधर उधर भटक रहे थे। एएचटीयू ने बच्चों के परिजनों को हरिद्वार बुलाया और दोनों को परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।