हरिद्वार: यूनियन भवन से देहरादून के लिए रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की जनसभा में होंगे शामिल
देवपुरा चौक स्थित यूनियन भवन से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने रविवार सुबह राजधानी देहरादून के लिए कूच किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजधानी देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी देहरादून के लिए रवाना हुए।