हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक ही दिन में 4 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 113 पव्वा देसी शराब बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से शराब तस्करी करने के आरोप में 4 को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल हरकीपौड़ी और आसपास के क्षेत्र में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसे में बाहरी क्षेत्रों से शराब तस्कर यहां आकर अवैध रूप से शराब बेचते हैं जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।