हरिद्वार: घने कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही हैं हरिद्वार स्टेशन आने वाली कई ट्रेनें, एक ट्रेन हुई रद्द
घने कोहरे के कारण रेल यातायात एक बार फिरसे प्रभावित हुआ है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। वहीं रेलवे प्रशासन ने कोहरे को देखते हुए एक ट्रेन को रद्द कर दिया है। योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली कलिंग उत्सव एक्सप्रेस करीब 4:30 घंटे व हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन करीब 15:30 घंटे की देरी से चल रही है।