फुल्लीडूमर: डोमोडीह गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
शनिवार की रात करीब 1 बजे थाना क्षेत्र के डोमोडीह गांव में छापेमारी कर फुल्लीडुमर पुलिस ने गांव के एक युवक रोहित यादव को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, SI शरद श्रीकांत, संदीप कुमार मंडल, पीटीसी आशीष कुमार एवं सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।