फुल्लीडूमर: कैथा गांव के महादलित टोला में विषाक्त भोजन खाने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमार
कैथा गांव के महादलित टोला में विषाक्त भोजन खाने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें रिया कुमारी, पवन कुमार सहित 5 लोगों को शनिवार को दिन के 11 बजे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। अन्य लोगों के भी बीमार होने की सूचना पाते ही अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह ने मेडिकल टीम गांव भेज कर इलाज शुरू कराया।स्थिति में सुधार है।