फुल्लीडूमर: विक्रमाडीह गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी, बांके बिहारी मेमोरियल अस्पताल खेसर में इलाज के लिए भर्ती
भीतिया पंचायत के विक्रमाडीह गांव के पास बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी युवक शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत खौजरी गांव का अंकित कुमार एवं कुर्मा गांव के सुमित कुमार है। दोनों ज़ख्मियों को खेसर बाजार स्थित बांके बिहारी मेमोरियल अस्पताल के एंबुलेंस से लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों का इलाज शुरू किया।