फुल्लीडूमर: केड़िया गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने शराब के नशे में तीसरी बार एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के केड़िया गांव से पुलिस ने शराब के नशे में लगातार तीसरी बार पप्पू राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी थाना के एसआई शरद श्रीकांत ने शुक्रवार को दिन के 4 बजे सुरक्षा बलों के साथ गुप्त सूचना पर उसके घर पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि शराब के नशे में वह पहले भी जेल जा चुका है।