फुल्लीडूमर: खेसर बाजार एवं तेलिया-नवटोलिया गांव में महात्मा गांधी की जयंती पर शिक्षा जागरूकता एवं सफाई कार्यक्रम का आयोजन
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बुधवार को दिन के 3 खेसर बाजार के आवासीय मार्शल अकादमी में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक सह प्रिंसिपल आचार्य रघुनंदन शास्त्री, शिक्षक छात्रों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं सुमन भारती कला सोशल वेलफेयर संस्थान की प्रखंड इकाई ने जागरूकता रैली निकाली।