फुल्लीडूमर: दसुआ गांव के पुल मोड़ के पास शराब के नशे में एक युवक को खेसर पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दसुआ गांव के पुल मोड़ के पास शराब के नशे में हल्ला-हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक बेलहर थाना क्षेत्र के पपरेवा गांव के रजनीश कुमार है। जिसकी गिरफ्तारी थाना SI रविंद्र प्रसाद यादव ने दिवा गस्ती के दौरान की। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि गिरफ्तार युवक को आर्थिक जुर्माना के लिए बांका कोर्ट भेजा गया।