मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदनीनगर में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और विधि-व्यवस्था पर हुई जमकर नारेबाजी
भाजपा नगरमंडल एवं पोलपोल ग्रामीण मंडल, मेदिनीनगर सदर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दोपहर करीब 12बजे हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बैरिया बाजार समिति चौक से प्रारंभ होकर सदर प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचा, जहां यह एक जनसभा में परिवर्तित हो गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार, गिरती कानून