मेदिनीनगर (डालटनगंज): दो नंबर टाउन कुम्हारटोली में प्रेम विवाह करने वाली महिला की कमरे में लाश मिली, पति ताला लगाकर फरार
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कुम्हारटोली स्थित एक बंद घर से मंगलवार दोपहर दो बजे एक महिला की लाश बरामद की गयी। बाहर से दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। महिला की पहचान मेदिनीनगर सदर लहसुनिया की पूनम देवी के रूप में हुई है।