मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू प्रशासन ने कुख्यात अपराधी सरगना सुजीत सिन्हा गैंग के हरि तिवारी पर सीसीए लगाया
पलामू प्रशासन ने कुख्यात अपराधी हरि तिवारी पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) लगा दिया है। हरि तिवारी पर झारखंड में 34 से अधिक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पलामू पुलिस ने अप्रैल में गोपनीय सूचना के आधार पर हरि तिवारी को गिरफ्तार किया था। वह सुजीत सिन्हा और अमन साहू गैंग के लिए काम करता था। सीसीए लगने के बाद अब वह एक साल तक जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।