मेदिनीनगर (डालटनगंज): डीसी ने कृषि और पशुपालन योजनाओं की समाहरणालय में की समीक्षा, 10 अगस्त तक बीज वितरण पूर्ण करने का दिया निर्देश
पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने मंगलवार को समाहरणालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक दोपहर 1 बजे शुरू हुई, जिसमें खरीफ सीजन के बीज वितरण, मत्स्य पालन, उद्यानिकी और पशु वैक्सीनेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को सक्रिय करते हुए 10 अगस्त तक बीज वितरण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।