नालंदा :-राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से आवासन, स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित बताया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं के कारण उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। चिकित्सा शिविरों, साफ-सफाई, आवासीय सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं ने उनकी यात्रा को अधिक सुगम और सुखद बनाया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
15 views | Nalanda, Bihar | Jun 12, 2026