प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा
____________
आज दिनांक 12 जून 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में टाउन हॉल , बिहार शरीफ ,नालंदा में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) एवं परिवहन विभाग में क्रमशः 'मद्य निषेध सिपाही', 'कक्षपाल' एवं 'चलंत दस्ता सिपाही' के पद पर चयन हेतु दिनांक 14/06/2026 (रविवार) एवं दिनांक - 17/06/2026 (बुधवार) को दो पाली में लिखित परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संबंधित केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया।
संबंधित पदाधिकारियों /दंडाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हर हाल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) एवं परिवहन विभाग में क्रमशः 'मद्य निषेध सिपाही', 'कक्षपाल' एवं 'चलंत दस्ता सिपाही' के पद पर चयन हेतु दिनांक 14/06/2026 (रविवार) एवं दिनांक - 17/06/2026 (बुधवार) को दो पाली में किया जाना है
प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली में 03:00 बजे अपराह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी।
बिहारशरीफ जिला मुख्यालय के 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
दिनांक 14/06/2026 को प्रथम पाली के लिए 15912 अभ्यर्थी एवं द्वितीय पाली के लिए 15912 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस प्रकार परीक्षा केंद्रों पर कुल 31824 अभ्य्यर्थी शामिल होंगे।
उसी प्रकार दिनांक 17/06/2026 को प्रथम पाली के लिए 15912 अभ्यर्थी एवं द्वितीय पाली के लिए 15912 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस प्रकार परीक्षा केंद्रों पर कुल 31824 अभ्य्यर्थी शामिल होंगे।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र ऑब्जर्वर एवं दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 92 स्टैटिक दंडाधिकारी, 44 गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही 10 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जो लगातार विभिन्न सम्बद्ध परीक्षा केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहते हुए स्वच्छ परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे।
अभ्यर्थियों का रिपोटिंग टाईम प्रथम पाली के लिए 08:00 बजे पूर्वाहन एवं द्वितीय पाली के लिए 01:00 बजे अपराह्न में निर्धारित है।
परीक्षा हॉल / कक्ष में प्रथम पाली के लिए प्रवेश 09:00 बजे पूर्वाह्न से एवं द्वितीय पाली के लिए 02:00 बजे अपराह्न के पश्चात् किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश एवं परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल /कक्ष में मोबाइल फोन/ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
परीक्षा के सुगम संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का टॉल- फ्री नंबर- 18003456323 है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है । साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
संयुक्त ब्रीफ़िंग में सभी पदाधिकारियों को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर निर्गत निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संबंधित परीक्षा केंद्र पर पूर्वाहन 07:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा केन्द्रों को 11 (ग्यारह) जोन में विभक्त कर दोनो पालियों के लिए अलग-अलग जोनल मजिस्ट्रेट (गश्ती दल दण्डाधिकारी) की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज परिधि में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
परीक्षा आयोजन के अवसर पर जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा,वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित केन्द्राधीक्षक , दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
3 views | Nalanda, Bihar | Jun 12, 2026