समस्तीपुर: नागर बस्ती गांव में दुकान के आगे गाड़ी लगाने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के आधा दर्जन सदस्यों के साथ की गई मारपीट
वारिसनगर थाना क्षेत्र के नागर बस्ती गांव की रहने वाली कामिनी कुमारी ने बतायी कि एक बाइक सवार चखना लेने आया था।दुकान के आगे गाड़ी लगा दिया। इसी को लेकर पड़ोसी विवाद करते हुए आधे दर्जन सदस्यों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी जख्मी लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।