समस्तीपुर: हरपुर जयराम बेला गांव में नशेड़ी चाचा ने अपने दिव्यांग भतीजा के साथ की मारपीट
समस्तीपुर जिले के हरपुर जयराम बेला गांव के रहने वाले नवीन कुमार ने बताया कि उनके नशेड़ी चाचा ने उनके दिव्यांग भाई राजेश कुमार राय को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।