समस्तीपुर: बिशनपुर मलह टोली गांव में पूर्व में हुए मारपीट का केस समझौता करने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर मलह टोली गांव की रहने वाली बेबी देवी ने बताई कि पड़ोसी से पूर्व में हुए मारपीट मामले को लेकर एक केस चल रहा है। केस समझौता करने को लेकर पड़ोसी अपने परिवार के साथ मिलकर दबाव दे रहे थे। बेबी देवी नहीं मानी तो उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।