फारबिसगंज: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई
फारबिसगंज के पूर्व भाजपा विधायक जनसंपर्क कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई। रविवार को एक बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विधासागर केसरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।