ब्रेकिंग न्यूज़ | बनखेड़ी
अंगदान के बाद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार विलासा शर्मा का पैतृक गांव खापा में हुआ अंतिम संस्कार
दोनों किडनी-लीवर प्रिजर्व; सड़क हादसे के बाद डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया
सड़क हादसे में 30 वर्षीय विलासा तामसी शर्मा की मौत के बाद परिजनों ने अंगदान का निर्णय लिया था। भोपाल एम्स में ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद अंगदान की प्रक्रिया पूरी की गई।
प्रशासन ने आज ग्राम खापा में हवाई फायरिंग के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। परिजनों की पहल मानवता की मिसाल बनी।