Public App Logo
Profile Picture

BKH NEWS

@sknews5007
3743Followers
2Following
पिपरिया को जिला बनाने की खबरों का निकला सच..! प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम.....
👉🏻  क्या वाकई पिपरिया बनने जा रहा है जिला? सोशल मीडिया* पर *वायरल पत्र* और खबरों के बीच प्रशासन का बड़ा स्पष्टीकरण..!
👉🏻  एसडीएम ने साफ कहा– अभी जिला बनाने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ।
👉🏻  न शासन का नोटिफिकेशन, न कोई आधिकारिक पुष्टि... फिर कैसे फैल गई पिपरिया को जिला बनाने की खबर?
👉 क्षेत्र में बनी असमंजस की स्थिति पर देशबन्धु की जनहित से जुड़ी विशेष खबर में जानिए पूरा सच।

आज देशबन्धु में जरूर पढ़िए...खबरों के पीछे की हकीकत...🗞️
 _हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे पेज़ को फॉलो जरूर करें...🙏🏻_
मंडी की जगह घर-घर हो रही प्रोजेक्ट धान की खरीदी, ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बन रहीं हादसों का सबब, बनखेड़ी में एसबीआई के पास दुकान की शटर में घुसकर पलटी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बची जनहानि; ट्रकों से परिवहन की व्यवस्था को दरकिनार कर नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां...
बनखेड़ी न्यूज | फॉलोअप | देशबन्धु...🗞️
👉🏻 बनखेड़ी में अवैध अनाज खरीदी पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, कहीं ताले तो कहीं धड़ल्ले से कारोबार...
👉🏻 देशबन्धु में खबर प्रकाशित होते ही कुछ व्यापारियों ने बंद किए प्रतिष्ठान, लेकिन कई केंद्रों पर अब भी जारी है अवैध खरीदी का खेल; मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, प्रतिदिन लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका... 
👉🏻 मंडी के शेडों पर व्यापारियों का कब्जा बरकरार, किसान खुले आसमान के नीचे उपज रखने को मजबूर; नीलामी की जिम्मेदारी भी अस्थायी चपरासी के भरोसे...* 

* मंडी में गड़बड़ियों के आरोप, जिम्मेदार मौन! मीडिया के सवालों पर सचिव का दो टूक सवाल—“आखिर आप चाहते क्या हो?”
रेलवे गेट खुला तो जनता को मिली राहत, लेकिन जिम्मेदारों की जवाबदेही का गेट कब खुलेगा?

रेलवे ट्रैक का काम पूरा होते ही आखिरकार बीती रात बनखेड़ी रेलवे गेट खोल दिया गया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू होने से गाडरवारा-पिपरिया जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।

लेकिन सवाल यह है कि इतने दिनों तक क्षेत्रवासी ओल पुल के नीचे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर धक्के खाते रहे, यातायात बाधित होता रहा, तब जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संवेदनशीलता कहां सो रही थी?

सत्ता पक्ष की कुंभकर्णी नींद और फूल छाप विपक्ष की दोमुंही राजनीति ने जनता की परेशानी पर कितनी आवाज उठाई, यह क्षेत्र की जनता अच्छी तरह जानती है।

जनता को सिर्फ चुनाव के समय याद करने वालों को याद रखना चाहिए कि जनता की याददाश्त कमजोर नहीं होती। आने वाले चुनाव में सवाल भी होंगे और जवाब भी मांगें जाएंगे।
धान की खरीदी, लेकिन मंडी के बाहर! आखिर यह खेल किसके इशारे पर?

 बनखेड़ी में किसानों की उपज की खरीदी को लेकर बड़ा खुलासा! व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से लेकर वेयरहाउस तक धान की खरीदी का कारोबार, मंडी शुल्क और किसानों के उचित मूल्य पर उठते सवाल।

 देशबन्धु में पढ़िए आज की खास पड़ताल...
सच और जनहित की खबरों के लिए जुड़े रहिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=देशबन्धु nis:value=देशबन्धु nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बनखेड़ी nis:value=बनखेड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसानहित nis:value=किसानहित nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धानखरीदी nis:value=धानखरीदी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कृषिमंडी nis:value=कृषिमंडी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनहितकीखबर nis:value=जनहितकीखबर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नर्मदापुरम nis:value=नर्मदापुरम nis:enabled=true nis:link/>
गाडरवारा, थरेरी घाट महायज्ञ, स्थल की छलक...
 
नेपाली बाबा ने यज्ञ में शामिल होने के लिए भेजा पीएम और दो सीएम को निमंत्रण..... 

1100 दंपत्तियों द्वारा राम मंत्रों से दी जाएंगी आहुतियां, 24 नवंबर तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान...
आप सभी को हैप्पी दिवाली...
आप सभी को हैप्पी दिवाली...
दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं प्रकाश बनने का संदेश है...! 🪔

भगवान गौतम बुद्ध ने संदेश दिया था —
 “आपो दीपो भवः” अर्थात अपना दीप स्वयं बनो...🙏

इसी प्रेरणादायी संदेश के साथ सतीश न्यूज़ एजेंसी की ओर से आप सभी सम्माननीय पाठकों, दर्शकों, शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों एवं विज्ञापनदाताओं को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

हमारी कामना है कि दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए।

हमारा संकल्प सिर्फ खबरें पहुंचाना नहीं, बल्कि सच को सामने लाना, जनसमस्याओं को आवाज देना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।

 सच लिखने का साहस और सलीका... ✍️
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

🪔 आइए, इस दीपावली एक संकल्प लें—
अंधकार चाहे कितना भी हो, अपने हिस्से का एक दीप अवश्य जलाएं।

आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🙏

<nis:link nis:type=tag nis:id=सतीश_न्यूज_एजेंसी nis:value=सतीश_न्यूज_एजेंसी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दीपावली_2026 nis:value=दीपावली_2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आपो_दीपो_भवः nis:value=आपो_दीपो_भवः nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकार_सतीश_कुमार nis:value=पत्रकार_सतीश_कुमार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शुभ_दीपावली nis:value=शुभ_दीपावली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सत्य_और_निष्पक्ष_पत्रकारिता nis:value=सत्य_और_निष्पक्ष_पत्रकारिता nis:enabled=true nis:link/>
बनखेड़ी में सियासत की आड़ में अतिक्रमण का खेल! गरीबों के हक पर कब्जा, रसूखदारों का कारोबार...? इसे कहते हैं राजनीति में रहकर लाभ उठाना! 

बनखेड़ी में बीती रात एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर नेताओं की कथनी और करनी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, अस्पताल रोड स्थित साई मंदिर के पीछे, अस्पताल की नवनिर्मित लैब के पास एक रसूखदार नेता द्वारा कथित तौर पर रातों-रात भारी-भरकम लोहे का टप रखवा दिया गया। सवाल यह है कि आखिर सरकारी जमीन पर यह कब्जा किसकी अनुमति से किया गया?

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई नेताओं के टप मुख्य बाजार में किराए से संचालित हो रहे हैं। अब चर्चा यह भी है कि बाजार के लिए तैयार किए जा रहे टपों में कुछ भाजपा नेताओं के टप भी शामिल बताए जा रहे हैं। समय आने पर इससे जुड़े तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी जमीन पर गरीबों का हक किसके लिए सुरक्षित रखा गया है?

जो लोग करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं, क्या उन्हें भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर अपना व्यवसाय चमकाने की जरूरत है? क्या सरकारी जमीन पर अधिकार केवल रसूखदारों का है, या फिर गरीब और जरूरतमंदों को भी बराबरी का अवसर मिलेगा?

जनता को विकास का सपना दिखाने वाले नेताओं से अब जनता यह पूछ रही है—

👉 क्या सरकारी जमीन पर कब्जा करना ही विकास है?
👉 क्या नियम केवल गरीबों के लिए हैं?
👉 क्या रसूखदारों के अतिक्रमण पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ती?

अब देखना यह है कि प्रशासन इस कथित अतिक्रमण पर कार्रवाई करता है या फिर राजनीतिक रसूख के आगे सरकारी जमीन यूं ही कब्जे में जाती रहेगी।

 सवाल जनता का है, जवाब प्रशासन को देना होगा!

 <nis:link nis:type=tag nis:id=बनखेड़ी nis:value=बनखेड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अतिक्रमण nis:value=अतिक्रमण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरकारीजमीन nis:value=सरकारीजमीन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनताकासवाल nis:value=जनताकासवाल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनीतिकरसूख nis:value=राजनीतिकरसूख nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रशासनिककार्रवाई nis:value=प्रशासनिककार्रवाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनहित nis:value=जनहित nis:enabled=true nis:link/>
👉🏻  अतिथि शिक्षक पर 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार... 
👉🏻  कोचिंग पढ़ाने के बहाने घर बुलाकर दो बार दुष्कर्म करने का आरोप, धमकी के डर से डेढ़ महीने तक चुप रही पीड़िता... 
...... अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर से अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।
पत्रकारिता सेलिब्रिटी बनने का सफर नहीं, कई बार खुद को बचाए रखने की लड़ाई भी है...

2007 से शुरू हुआ सफर... हाकर से रिपोर्टर तक, लेकिन कलम का सौदा कभी नहीं

बनखेड़ी/सतीश कुमार। पत्रकारिता में करीब दो दशक का सफर... छोटे अखबारों से लेकर बड़े अखबारों तक। कभी अखबारों का हाकर रहा, कभी रिपोर्टिंग की, तो कभी मार्केटिंग की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2007 में शुरू हुआ यह सफर आज भी जारी है। इस दौरान बहुत कुछ देखा, बहुत कुछ सीखा, कई अनुभवों से गुजरा, लेकिन एक बात हमेशा अपने भीतर जिंदा रखी—पत्रकारिता पहचान बनाने का जरिया नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।

मैंने कभी पत्रकारिता को सेलिब्रिटी बनने का रास्ता नहीं समझा। न बड़े चेहरों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर अपनी हैसियत दिखाने की कोशिश की, न किसी की कृपा से अपनी पहचान बनाने की ख्वाहिश रखी। मेरी कोशिश बस इतनी रही कि मेरी कलम उन लोगों की आवाज बन सके, जिनकी आवाज अक्सर व्यवस्था के शोर में दब जाती है।

सच कहूं तो मेरी सैलरी कभी इतनी नहीं रही कि बड़े-बड़े आईटीआर भरने वालों की कतार में खड़ा हो सकूं। लेकिन पत्रकारिता की दुनिया में कुछ काम ऐसे होते हैं, जिनकी कीमत रुपयों में नहीं आंकी जा सकती। बड़े-बड़े कारोबार और भारी-भरकम आय वाले लोग भी शायद वे काम नहीं कर पाते, जिन्हें एक ईमानदार पत्रकार अपनी कलम के दम पर कर जाता है।

किसी पीड़ित की आवाज बनना, किसी की तकलीफ को शब्द देना, सत्ता के सामने सवाल खड़ा करना और रात को इस संतुष्टि के साथ सोना कि आज अपनी कलम से किसी गलत बात को सही साबित करने की कोशिश नहीं की... यही मेरी सबसे बड़ी कमाई रही है।

क्योंकि पत्रकारिता का असली मूल्य बाजार में नहीं, समाज के भरोसे में तय होता है।

पत्रकारिता में आने से पहले शायद हर व्यक्ति सोचता है कि वह समाज को बदल देगा। लेकिन समय के साथ एक कड़वी सच्चाई समझ आने लगती है—कई बार समाज को बदलने से ज्यादा कठिन इस पेशे में खुद को बचाए रखना होता है।

आपने किसी के पक्ष में नहीं लिखा, फिर भी किसी के विरोधी घोषित कर दिए जाते हैं। आपने सवाल पूछ लिया, तो आपके बारे में एक धारणा बना दी जाती है। आपकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, आपकी नीयत पर उंगलियां उठाई जाती हैं और कभी-कभी तो आपकी पूरी पत्रकारिता को एक शब्द में समेट दिया जाता है—“बिक गया।”

लेकिन सवाल यह है कि क्या हर असहज सवाल पूछने वाला बिकाऊ होता है? क्या हर सत्ता से सवाल करने वाला विरोधी होता है? और क्या हर चुप रहने वाला ईमानदार होता है?

पत्रकारिता का मूल्यांकन इस आधार पर होना चाहिए कि पत्रकार ने सच के साथ कितना न्याय किया, न कि इस आधार पर कि उसका सवाल किसे असहज कर गया।

आज व्यवस्था के कुछ प्रभावशाली लोगों को शायद यह लगता है कि पत्रकार ज्यादा बोले, तो उसे किसी मामले में उलझाने का रास्ता खोजो। सवाल ज्यादा पूछे, तो उसे डराने की कोशिश करो। उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दो, ताकि उसकी आवाज कमजोर पड़ जाए।

लेकिन यह भी समझना होगा कि पत्रकार कोई मशीन नहीं है। वह भी एक इंसान है। उसका भी परिवार है, उसकी भी जिम्मेदारियां हैं, उसकी भी सीमाएं हैं। उसके बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और परिवार का भविष्य भी उसी से जुड़ा होता है।

वह भी चाहता है कि उसका जीवन सुरक्षित रहे, उसका सम्मान बना रहे और उसका परिवार बेवजह किसी संकट में न पड़े।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जनता पत्रकार से हर सवाल पूछने की उम्मीद करती है, लेकिन जब पत्रकार खुद किसी संकट में होता है, तो उसके साथ खड़े होने की हिम्मत बहुत कम लोग जुटा पाते हैं।

जनता को निर्भीक पत्रकारिता चाहिए। उसे भ्रष्टाचार के खुलासे चाहिए, उसे सत्ता से सवाल चाहिए, उसे अन्याय के खिलाफ आवाज चाहिए। लेकिन जब यही आवाज किसी पत्रकार के लिए मुश्किलें खड़ी करती है, तब अक्सर समाज की आवाज भी धीमी पड़ जाती है।

पत्रकार से हर सवाल की उम्मीद तो की जाती है, लेकिन उसके सवाल पूछने की कीमत चुकाने की जिम्मेदारी कोई नहीं लेना चाहता।

जरा सोचिए... अगर हर पत्रकार को यह डर सताने लगे कि सच बोलने पर उसका करियर, परिवार, सम्मान और भविष्य दांव पर लग सकता है, तो कल आपकी आवाज कौन उठाएगा?

पत्रकार कोई फरिश्ता नहीं होता। उससे भी गलतियां हो सकती हैं। उसकी आलोचना होनी चाहिए, उसके सवालों की समीक्षा होनी चाहिए और उसकी पत्रकारिता पर बहस भी होनी चाहिए। लेकिन आलोचना और प्रताड़ना के बीच का फर्क समझना बेहद जरूरी है।

किसी पत्रकार की खबर गलत है, तो उसका तथ्यात्मक जवाब दीजिए। उसकी कलम से असहमति है, तो तर्क रखिए। लेकिन सवाल पूछने की कीमत डर, दबाव या प्रताड़ना से वसूलने की कोशिश लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

मैंने पत्रकारिता को कभी अमीर बनने का रास्ता नहीं समझा। न मुझे गाड़ी-बंगले की चमक से अपनी पहचान बनानी है, न किसी बड़े चेहरे के साथ तस्वीर खिंचवाकर अपनी हैसियत साबित करनी है।

मेरी ख्वाहिश बस इतनी है कि जब कभी जिंदगी के इस सफर में पीछे मुड़कर देखूं, तो खुद से नजरें मिलाने में शर्मिंदगी न हो।

क्योंकि अंत में पत्रकार के पास उसकी सबसे बड़ी पूंजी न गाड़ी होती है, न बंगला, न बैंक बैलेंस और न ही किसी बड़े व्यक्ति से नजदीकी।

पत्रकार की सबसे बड़ी पूंजी उसकी विश्वसनीयता होती है।

जिस दिन यह पूंजी खत्म हो गई, उस दिन उसके पास नाम तो हो सकता है, लेकिन पत्रकारिता नहीं।

और जिस दिन पत्रकार को अपनी कलम से ज्यादा अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगेगी, उस दिन नुकसान केवल पत्रकारिता का नहीं होगा, बल्कि पूरे समाज का होगा।

क्योंकि पत्रकार की आवाज दबाना शायद आसान हो सकता है, लेकिन उसके बाद उठने वाले सवालों का जवाब देना इतना आसान नहीं होगा।

मैं आज भी उसी विश्वास के साथ पत्रकारिता के सफर पर हूं, जिस विश्वास के साथ वर्ष 2007 में इस क्षेत्र में कदम रखा था।

न किसी से बैर, न किसी से बेवजह नजदीकी... बस सच के साथ खड़े रहने का साहस और अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प।

क्योंकि पत्रकारिता में सबसे बड़ी जीत किसी को हराना नहीं, बल्कि सच के सामने खुद को कभी हारने न देना है।

“कलम की ताकत उसकी स्याही में नहीं, उस साहस में होती है जो उसे सच लिखने के लिए मजबूर करता है।”

पत्रकार सतीश कुमार ✍🏻
बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश)

<nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकारिता nis:value=पत्रकारिता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकारिता_का_सफर nis:value=पत्रकारिता_का_सफर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सतीश_कुमार nis:value=सतीश_कुमार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बनखेड़ी nis:value=बनखेड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नर्मदापुरम nis:value=नर्मदापुरम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकार nis:value=पत्रकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रिंट_मीडिया nis:value=प्रिंट_मीडिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हाकर_से_रिपोर्टर_तक nis:value=हाकर_से_रिपोर्टर_तक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2007_से_सफर nis:value=2007_से_सफर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कलम_का_सौदा_नहीं nis:value=कलम_का_सौदा_नहीं nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सच_की_आवाज nis:value=सच_की_आवाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=निष्पक्ष_पत्रकारिता nis:value=निष्पक्ष_पत्रकारिता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=निर्भीक_पत्रकारिता nis:value=निर्भीक_पत्रकारिता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ईमानदार_पत्रकार nis:value=ईमानदार_पत्रकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कलम_की_ताकत nis:value=कलम_की_ताकत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सत्ता_से_सवाल nis:value=सत्ता_से_सवाल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनता_की_आवाज nis:value=जनता_की_आवाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनहित_की_पत्रकारिता nis:value=जनहित_की_पत्रकारिता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लोकतंत्र_का_चौथा_स्तंभ nis:value=लोकतंत्र_का_चौथा_स्तंभ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकारों_का_सम्मान nis:value=पत्रकारों_का_सम्मान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकारिता_की_चुनौतियां nis:value=पत्रकारिता_की_चुनौतियां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सच_के_साथ nis:value=सच_के_साथ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=संघर्ष_से_सफलता nis:value=संघर्ष_से_सफलता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकारिता_सेवा_है_व्यापार_नहीं nis:value=पत्रकारिता_सेवा_है_व्यापार_नहीं nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कलम_नहीं_झुकेगी nis:value=कलम_नहीं_झुकेगी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सत्य_की_जीत nis:value=सत्य_की_जीत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जमीनी_पत्रकारिता nis:value=जमीनी_पत्रकारिता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशबन्धु nis:value=देशबन्धु nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satishkumar nis:value=SatishKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=journalism nis:value=Journalism nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=journalistlife nis:value=JournalistLife nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=truthmatters nis:value=TruthMatters nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=voiceofthepeople nis:value=VoiceOfThePeople nis:enabled=true nis:link/>
बनखेड़ी नगर परिषद चुनाव की सुगबुगाहट तेज, अध्यक्ष पद के दावेदारों की चर्चाएं शुरू... संभावित ओबीसी पुरुष आरक्षण को लेकर अटकलें तेज, भाजपा-कांग्रेस में अंदरूनी बैठकों का दौर; आरक्षण के बाद ही साफ होगी चुनावी तस्वीर_
रेलवे पुल के करीब रेत परिवहन की तैयारी, भारी वाहनों से हादसे का खतरा.... 50 टन से अधिक वजन वाले भारी वाहनों की आवाजाही की आशंका, रेलवे से अनुमति नहीं लेने का PWI का दावा; खदान की सीमा से बाहर उत्खनन के आरोपों ने बढ़ाई चिंता...

अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर से अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो कर जुड़े रहिए...
ब्रेकिंग न्यूज़ | बनखेड़ी 

 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अतिथि शिक्षक पर...!
👉🏻 कोचिंग पढ़ाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप।
👉🏻 धमकी देकर करीब डेढ़ माह तक चुप रखने का मामला।
👉🏻 परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया प्रकरण।
👉🏻 बनखेड़ी पुलिस मामले की विवेचना में जुटी।

 *मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो कर जुड़े रहिए...*
बनखेड़ी में पटाखा दुकानों के आवंटन पर उठे सवाल, 50 की गाइडलाइन के बीच 86 दुकानों का वितरण... टैगोर स्कूल ग्राउंड से मंडी परिसर पहुंचा पटाखा बाजार, लॉटरी से हुआ आवंटन; सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश...
ज़ुबान चलने लगी, लब-कुशाई करने लगे, नसीब बिगड़ा, तो गूंगे भी बुराई करने लगे, हमारे क़द के बराबर न आ सके जो लोग, हमारे पाँव के नीचे खुदाई करने लगे...!
सरकारी अस्पताल की जमीन पर रसूखदार का टप, पांच दिन बाद भी कार्रवाई का इंतजार..! अस्पताल की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, स्वास्थ्य विभाग ने तहसीलदार और नगर परिषद को पत्र लिखकर टप हटाने की मांग की। आखिर सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में कार्रवाई कब होगी?
👉 नेता प्रतिपक्ष ने एसडीएम को आवेदन देकर टप हटाने की मांग उठाई।
👉 अधिकारियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल।
👉 तहसीलदार ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा।
⚡ सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कब चलेगा प्रशासन का बुलडोजर?

 *पढ़िए पूरी खबर आज के दैनिक देशबन्धु की पूरी खबर... अपने क्षेत्र की छोटी बड़ी खबर यदि है अपने पास तो तुरंत संपर्क करें..
बनखेड़ी में एक दिन, तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की खबर से मचा हड़कंप...
👉🏻 सीएमओ निलंबित, प्रधान आरक्षक जिला लाइन में और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सेवा से पृथक...
👉🏻 इगो की सियासत या प्रशासनिक अनुशासन? तीन अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज.... 
  * हर छोटी बड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पेज को फॉलो करें..
 _अपने क्षेत्र कि है कोई खबर तो हमसे संपर्क करें ...9977985865_