कनवास: खेड़ली स्कूल में आई कबड्डी मेट पंचायत में 1 माह से पड़ी बेकार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने दिए हैंड ओवर के निर्देश
Kanwas, Kota | May 14, 2024 खेड़ली राजकीय स्कूल के बच्चो के लिए 3 लाख रुपए की लागत से मंगवाई गई कब्बडी मेट पिछले 1 माह से पंचायत कार्यालय मे पड़ी धूल खा रही थी। मंगलवार को मामला उजागर होने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बच्चो के भविष्य को देखते हुए कब्बडी मेट को हैंड ओवर करने के निर्देश जारी कर दिए।