कनवास: कुम्भकोट रोड पर पॉलिश से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, परिचालक के हाथ व सिर में आई चोट
Kanwas, Kota | May 15, 2024 क्षेत्र के कुम्भकोट रोड़ पर बुधवार को पोलिश से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान हादसे में परिचालक के हाथ व सिर में चोट आई। जिसका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया है। वही ट्रक चालक समय रहते कूद जाने के कारण सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि ट्रक ओवरलोड भरा हुआ था। जिसके चलते मोड़ पर ट्रक का हैगर झूला टूट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।