रातू: पोखरटोली मैदान से तीन अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, देशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोली और दो मोबाइल बरामद
Ratu, Ranchi | Nov 5, 2026 एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 4 नवंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली सूचना के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, पोखरटोली मैदान स्थित इमली पेड़ के पास दो संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे।