Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र नरघोटा में बीते रोज हुई दुर्घटना में प्रत्यक्षदर्शियों और बचाव करने वाले लोगों ने सुनाई सारी घटना । बीते वर्ष से लैंड स्लाइड पर न हुआ कोई काम, न कोई सूचना बोर्ड, विभाग, प्रशासन और शासन को माना जिम्मेदार । #dharmsala #accident #followers #highlights

Dharamshala, Kangra | Jun 25, 2026

MORE NEWS

राजत राणा को हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया
हमीरपुर, 18 जुलाई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजत राणा को हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि राजत राणा सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।
नियुक्ति के उपरांत राजत राणा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राजत राणा की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

राजत राणा को हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया हमीरपुर, 18 जुलाई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजत राणा को हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि राजत राणा सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे। नियुक्ति के उपरांत राजत राणा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। राजत राणा की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Dharamshala, Kangra | Jul 18, 2026

डी ए वी.स्कूल आलमपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर  का हुआ  समापन 

 डीएवी.पब्लिक स्कूल आलमपुर ज़िला काँगड़ा में  सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना   शिविर का  समापन किया गया  l  इस सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल दस्तक की रिपोर्टर सुश्री बिंदिया ठाकुर और डीएवी आलमपुर  के एल .एम .सी. सदस्य श्री कुलभूषण विशेष रूप से उपस्थित  रहे l गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की समर्पित सेवा की सराहना की और उन्हें समाज की बेहतरी के लिए काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने सुजानपुर मैदान में स्वच्छता अभियान के साथ दिन की शुरुआत की, परिसर की सफाई की और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश फैलाया। इस गतिविधि को हिमाचल दस्तक की रिपोर्टर सुश्री बिंदिया ठाकुर ने कवर किया और स्वयंसेवकों से बातचीत भी की। बाद में, स्वयंसेवकों ने सुजानपुर बस स्टैंड से पोडियाँ मोहल्ला तक नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया, नारे लगाए और जनता को नशामुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया।  ये   सारे कार्यक्रम  प्रधानाचार्य श्री सुरजीत कुमार राणा जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए l  अंत में कार्यक्रम  अधिकारी श्री ऋषभ  शर्मा व सुश्री राशि हाज़री ने इस सात दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया l

डी ए वी.स्कूल आलमपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन डीएवी.पब्लिक स्कूल आलमपुर ज़िला काँगड़ा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन किया गया l इस सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल दस्तक की रिपोर्टर सुश्री बिंदिया ठाकुर और डीएवी आलमपुर के एल .एम .सी. सदस्य श्री कुलभूषण विशेष रूप से उपस्थित रहे l गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की समर्पित सेवा की सराहना की और उन्हें समाज की बेहतरी के लिए काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने सुजानपुर मैदान में स्वच्छता अभियान के साथ दिन की शुरुआत की, परिसर की सफाई की और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश फैलाया। इस गतिविधि को हिमाचल दस्तक की रिपोर्टर सुश्री बिंदिया ठाकुर ने कवर किया और स्वयंसेवकों से बातचीत भी की। बाद में, स्वयंसेवकों ने सुजानपुर बस स्टैंड से पोडियाँ मोहल्ला तक नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया, नारे लगाए और जनता को नशामुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया। ये सारे कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री सुरजीत कुमार राणा जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए l अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री ऋषभ शर्मा व सुश्री राशि हाज़री ने इस सात दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया l

Dharamshala, Kangra | Jul 18, 2026

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने झुग्गी बस्ती के लोगों को बांटे कपड़े और खिलौने
रैडक्रॉस की जिला और उपमंडल इकाई ने एकत्रित किए थे पुराने कपड़े और खिलौने
डीसी ने बड़सर के मिनी सचिवालय और पुस्तकालय का भी किया निरीक्षण

बड़सर 18 जुलाई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी हमीरपुर और उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी बड़सर ने शनिवार को यहां मिनी सचिवालय के परिसर के साथ लगते क्षेत्र की झुग्गी बस्ती के लोगों और बच्चों को कपड़े एवं खिलौने वितरित किए।
 इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आम घरों में कई ऐसे कपड़े और खिलौने पड़े रहते हैं जोकि अच्छी हालत में होते हैं, लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य इनका उपयोग नहीं कर रहा होता है। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने इन कपड़ों और खिलौनों को एकत्रित करने का अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगांे ने कपड़े और खिलौने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी को सौंपे थे। इन्हीं कपड़ों और खिलौनों को जरुरतमंद लोगों एवं बच्चों को बांटा जा रहा है। उपायुक्त ने कपड़े एवं खिलौने दान करने वाले लोगों का धन्यवाद भी किया।
 कार्यक्रम के दौरान एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति डोगरा, जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
 इससे पहले, उपायुक्त ने मिनी सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मिनी सचिवालय परिसर में संचालित किए जा रहे पुस्तकालय में विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम स्वाति डोगरा ने उपायुक्त को विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया।

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने झुग्गी बस्ती के लोगों को बांटे कपड़े और खिलौने रैडक्रॉस की जिला और उपमंडल इकाई ने एकत्रित किए थे पुराने कपड़े और खिलौने डीसी ने बड़सर के मिनी सचिवालय और पुस्तकालय का भी किया निरीक्षण बड़सर 18 जुलाई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी हमीरपुर और उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी बड़सर ने शनिवार को यहां मिनी सचिवालय के परिसर के साथ लगते क्षेत्र की झुग्गी बस्ती के लोगों और बच्चों को कपड़े एवं खिलौने वितरित किए। इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आम घरों में कई ऐसे कपड़े और खिलौने पड़े रहते हैं जोकि अच्छी हालत में होते हैं, लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य इनका उपयोग नहीं कर रहा होता है। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने इन कपड़ों और खिलौनों को एकत्रित करने का अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगांे ने कपड़े और खिलौने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी को सौंपे थे। इन्हीं कपड़ों और खिलौनों को जरुरतमंद लोगों एवं बच्चों को बांटा जा रहा है। उपायुक्त ने कपड़े एवं खिलौने दान करने वाले लोगों का धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति डोगरा, जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इससे पहले, उपायुक्त ने मिनी सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मिनी सचिवालय परिसर में संचालित किए जा रहे पुस्तकालय में विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम स्वाति डोगरा ने उपायुक्त को विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया।

Dharamshala, Kangra | Jul 18, 2026

धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र नरघोटा में बीते रोज हुई दुर्घटना में प्रत्यक्षदर्शियों और बचाव करने वाले लोगों ने सुनाई सारी घटना । बीते वर्ष से लैंड स्लाइड पर न हुआ कोई काम, न कोई सूचना बोर्ड, विभाग, प्रशासन और शासन को माना जिम्मेदार । #dharmsala #accident #followers #highlights - Dharamshala News