कुटुंबा: रामपुर-देवरिया में किसानों ने सड़क निर्माण का जताया विरोध, दिनभर काम रोका, नोकझोंक हुई, 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
औरंगाबाद में भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए प्रशासन ने मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड के रामपुर देवरिया गांव में काम शुरू करने की कोशिश की। लेकिन किसानों के विरोध के चलते काम रोकना पड़ा। सीओ चंद्रप्रकाश, कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह और निर्माण एजेंसी के अधिकारी पुलिस बल और पोकलेन मशीन के साथ गांव पहुंचे थे।