कुटुंबा: अंबा पुलिस ने उदयगंज मोड़ से अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार धंधेबाज को पकड़ा, झारखंड से ला रहा था शराब
अंबा थाना की पुलिस ने अंग्रेजी के शराब के साथ एक बाइक सवार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी नीतू कुमारी ने बुधवार थाना क्षेत्र के उदयगंज मोड़ के समीप से की है. पकड़ा गया धंधेबाज मिथिलेश कुमार ओबरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का रहने वाला है. वह झारखंड से शराब लेकर सुदूर ग्रामीण इलाके के रास्ते से होकर गुजर रहा था.