कुटुंबा: ढूंढा में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
अंबा थाना क्षेत्र के ढूंढा गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने उसके कमरे से बेड पर लेटा हुआ शव बरामद किया है। मृतका 18 वर्षीय मनसा कुमारी उक्त गांव निवासी सोनू कुमार की पत्नी थी। एक महीना पूर्व 11 मई को उसकी शादी हुई थी। नौ मई को तिलक था।