कांके: रांची विश्वविद्यालय के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
Kanke, Ranchi | Dec 19, 2024 रांची यूनिवर्सिटी के गेट के सामने गुरुवार शाम करीब छह बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि जिस तरह से संसद में राहुल गांधी ने धक्का मारकर बीजेपी के दो सांसदों को घायल किया यह शर्मसार करने वाली घटना है।