कांके: झारखंड पुलिस मुख्यालय में एडीजी अभियान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सड़क सुरक्षा पर बैठक की
Kanke, Ranchi | Dec 19, 2024 झारखंड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार शाम करीब पांच बजे एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिले के एसपी शामिल हुए। बैठक में जिला में घटित सड़क दुर्घटनाओं की चर्चा और चिन्हित ब्लैक स्पॉट और एमवी एक्ट के तहत गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।