कांके: कांग्रेस ने गृहमंत्री का पुतला फूंका, फिरायालाल चौक तक निकाला विरोध मार्च
Kanke, Ranchi | Dec 19, 2024 कांग्रेस भवन से फिरायालाल चौक तक गुरुवार शाम करीब पांच बजे कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान भारत के लोकतंत्र की आत्मा है जिसके शिल्पकार बाबा साहब हैं। ऐसे महान विभूति को अपमानित करना लोकतंत्र के पीठ में खंजर घोंपने के समान है।