डौण्डीलोहारा: जर्जर स्कूल भवन बच्चों की मजबूरी बना, एक कमरे और बरामदे में चल रही पढ़ाई
डौंडी लोहारा के ग्राम अंडी की प्राथमिक शाला बदहाल शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रही है। यहां हालात ऐसे हैं कि बालवाड़ी, कक्षा पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों की पढ़ाई एक ही कमरे में एक साथ कराई जा रही है, जबकि शिक्षक कक्षा चौथी के विद्यार्थियों को माध्यमिक शाला के बरामदे में बैठाकर पढ़ाने को मजबूर है । एक ही कमरे में संचालित तीन कक्षाओं से बच्चों की पढ़ाई