दीपका: शक्ति नगर में आधी रात चोरों ने श्री दुर्गा जनरल स्टोर का ताला तोड़ा, लेकिन हाथ लगी नाकामी
Dipka, Korba | Sep 6, 2026 शक्ति नगर में आधी रात चोरों का धावा! श्री दुर्गा जनरल स्टोर का ताला तोड़ा, लेकिन हाथ लगी नाकामी! कोरबा के दीपका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है… जहां 4 सितंबर की रात शक्ति नगर इलाके में चोरों ने श्री दुर्गा जनरल स्टोर को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।