इस्माइलपुर: दंपती के आश्रितों को 20 लाख मुआवजा दे सरकार : माले
इस्माइलपुर में रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी की हत्या के बाद भाकपा माले के जिला सचिव महेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। माले ने सरकार से 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। मांगों को लेकर 29 अक्टूबर को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा