ललितपुर: ललितपुर में फायरमैन ने दिखाई ईमानदारी रास्ते में पड़े मिले पर्स सोने के आभूषणों एवं नगदी सहित को महिला को लौटाया
ललितपुर में फायरमैन कुलदीप शुक्रवार शाम के समय अपनी ड्यूटी करके अपने कमरे की ओर वापस जा रहे थे। रास्ते में उन्हें फायर स्टेशन के बाहर रास्ते में एक पर्स पड़ा मिला जिसमें ₹1000 की नगदी,सोने के आभूषण एवं एक पैन कार्ड पड़ा हुआ था। जहां पैन कार्ड पर आशा देवी नाम लिखा था। उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों के अवगत कराकर, उक्त पर्स को महिला की पहचान कर उसे वापस लौटाया।