ललितपुर: जाखलौन में बुंदेलखंड इंटर कॉलेज में एंटीरोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया जागरूक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में जाखलौन बुंदेलखंड इंटर कॉलेज में एंटीरोमियो टीम द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है, एंटीरोमियो टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 के बारे में बताया गया है।