ललितपुर: ललितपुर रेलवे माल गोदाम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला गांधीनगर निवासी किशोर का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
ललितपुर रेलवे माल गोदाम के पास शुक्रवार देर शाम मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर का शव लोगों को पड़ा हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किशोर की शिनाख्त के प्रयास किया। जहां किशोर की पहचान विक्रम दुबे पुत्र संतोष दुबे निवासी श्मशान घाट के पास गांधीनगर के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।