ललितपुर: रजवारा के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार किशोरी सहित तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवारा के पास किसी अज्ञात ट्रक ने ललितपुर से गुगरवारा की ओर जा रहे बाइक सवार एक किशोरी सहित तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज जारी था।