ब्रह्मपुर: कांट डैम ध्वस्तीकरण मामले में प्रशासनिक जांच तेज, विभाग ने किया निरीक्षण, लोक शिकायत में भी पहुंचा मामला
कांट गांव स्थित चेक डैमों को ध्वस्त किए जाने के मामले ने अब गंभीर प्रशासनिक एवं पर्यावरणीय मुद्दे का रूप ले लिया है। पर्यावरण कार्यकर्ता शैलेश ओझा द्वारा जिलाधिकारी को प्रस्तुत शिकायत के आधार पर भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में यह स्पष्ट संकेत मिले हैं कि डैमों को योजनाबद्ध तरीके से क्षतिग्रस्त किया गया।