झज्जर: डीजे पर कहासुनी के बाद युवक पर चलाई गई गोली, युवक की मौत, बेरी के गांव मांगवास में घटना, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव मांगावास में शादी समारोह की पार्टी में बज रहे डीजे पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने अपने साथियों के साथ गोली चला दी। युवक को छाती में गोली लगने के बाद परिजन पीजीआई एमएस रोहतक लेकर पहुंचे।चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान गांव मांगवास निवासी सचिन (28) पुत्र जयबीर के रूप में हुई।