झज्जर: सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, जिला उपायुक्त प्रदीप सिंह दहिया ने दी जानकारी
डीसी प्रदीप दहिया के बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनायें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरुस्कार देने के लिए 02 दिसम्बर 2024 तक आवेदन मांगे हैं। यह पुरुस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को दिया जाएगा।