झज्जर: निराश्रित बच्चों को मिल रही है ₹1850 की मासिक सहायता : डीसी
हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग द्वारा निराश्रित बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य उन बच्चों को मदद पहुंचाना है, जो अपने माता-पिता के अभाव में बेसहारा हो गए हैं। 21 वर्ष तक की आयु के वे बच्चे, जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, या जो मानसिक, शारीरिक अक्षमता अथवा लंबी सजा के कारण माता-पिता की देखभाल।