झज्जर: झज्जर जिले के 17 गांवों में आयुष्मान भारत योजना के तहत सब हेल्थ सेंटर बनेंगे
झज्जर जिले के 17 गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भारत योजना के तहत सब हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे इन गांव में सबसे पहले हेल्थ सेंटर चलाने के लिए पंचायत ने जगह दी थी उनके हालत खराब होने के चलते अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन गांव में लगभग 6.80 करोड़ की लागत से सब हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जाएगा।