झज्जर: झज्जर लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली, जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए
डीसी प्रदीप दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला मुख्यालय स्थित सचिवालय सभागार, नगरपरिषद कार्यालय झज्जर, बहादुरगढ़ व नगरपालिका कार्यालय बेरी सहित सभी उपमंडल अधिकारी ( ना) कार्यालयों बहादुरगढ़, बेरी और बादली में प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है।